Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रेस वार्ता, 45 से अधिक स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्रपब्लिक न्यूज आसनसोल:– अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, आसनसोल शाखा की ओर से बुधवार को आसनसोल के वेस्ट अपकार गार्डन स्थित मारवाड़ी मित्र सेवा समिति कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान 12 जुलाई को आसनसोल क्लब में आयोजित होने वाले भव्य सावन मेले की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रेस वार्ता में संगठन की अध्यक्ष रेखा गाड़ीवान के साथ मधु डुमरेवाल, निधि पसारी, सोनल गाड़ीवान, कांता खेमका, लक्ष्मी अग्रवाल, निधि भुआरका, रजनी लोसालका और संध्या अग्रवाल उपस्थित रहीं।संगठन की ओर से बताया गया कि इस वर्ष के सावन मेले में लगभग 45 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों में इमिटेशन ज्वेलरी, विभिन्न प्रकार के परिधान, फूड आइटम्स, हस्तनिर्मित उत्पाद और महिलाओं द्वारा तैयार किए गए कई अन्य आकर्षक सामान उपलब्ध होंगे। आसनसोल के अलावा आसपास के क्षेत्रों और कोलकाता से भी महिला उद्यमी इसमें भाग लेंगी।आयोजकों ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से लगातार इस मेले का आयोजन महिला उद्यमियों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस मेले से महिलाओं को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने, नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।उन्होंने बताया कि पहले वर्ष से इस मेले में भाग लेने वाली कई महिला उद्यमी आज भी हर साल अपने स्टॉल लगाती हैं। इससे स्पष्ट होता है कि यह मेला उनके लिए व्यापार के साथ-साथ पहचान और प्रोत्साहन का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।आयोजकों ने जानकारी दी कि इस वर्ष आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा मेले में खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष व्यवस्था रहेगी।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से शहरवासियों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में सावन मेले में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें और उनके उत्पादों को प्रोत्साहन दें। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर की इंस्टॉलेशन सेरेमनी संपन्न, दीपक रुद्र बने नए अध्यक्ष রোটারি ক্লাব অব আসানসোল গ্রেটারের ইনস্টলেশন সেরিমনি সম্পন্ন, নতুন সভাপতি হিসেবে দায়িত্ব নিলেন দীপক রুদ্র