Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares आसनसोल क्लब में भव्य समारोह, सामाजिक सेवा के कार्यों को और गति देने का लिया संकल्पपब्लिक न्यूज आसनसोल :-आसनसोल क्लब में रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर की ओर से इंस्टॉलेशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आगामी सत्र के लिए दीपक रुद्र ने क्लब के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सचिन राय, क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह में एडीजी सुखविंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी में नए अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी टीम का औपचारिक इंस्टॉलेशन किया गया।पूर्व अध्यक्ष सचिन राय ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर हमेशा रोटरी के सिद्धांतों और सेवा भाव के अनुरूप समाजहित में कार्य करता आया है। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया, जिससे अनेक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिला।उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से विभिन्न विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना, जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम भी लगातार आयोजित किए जाते रहे हैं।सचिन राय ने विश्वास व्यक्त किया कि नए अध्यक्ष दीपक रुद्र के नेतृत्व में रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर समाज सेवा की अपनी परंपरा को और मजबूत करेगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation पुश्तैनी जमीन विवाद के बीच दिल के मरीज की मौत, पत्नी ने छोटे भाई पर मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप 12 जुलाई को आसनसोल क्लब में सजेगा भव्य सावन मेला, महिला उद्यमियों को मिलेगा बड़ा मंच