0Shares


पब्लिक न्यूज आसनसोल – मानवता और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए आसनसोल शिल्पाँचल के समाजसेवी अली हुसैन ने अपनी माँ के जन्मदिन को खास अंदाज़ में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने आसनसोल और रानीगंज के सड़क किनारे तथा रेलवे स्टेशन परिसर में रह रहे गरीब, असहाय और वृद्ध लोगों के बीच लगभग 300 कंबलों का वितरण कराया। खास बात यह रही कि कंबल उनकी माँ समीना खातून के हाथों से वितरित किए गए, जिससे यह आयोजन भावनात्मक रूप से और भी विशेष बन गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को कंबलों के साथ मिठाई भी भेंट की गई, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। ठंड के मौसम में यह पहल राहत भरी साबित हुई। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस कार्य की जमकर सराहना की है। इस मौके पर अली हुसैन ने कहा कि उन्होंने अपनी माँ समीना खातून के जन्मदिन को यादगार बनाने और समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया था क्युकी उन्होंने अपने बचपन को अभाव मे बिताया था और गरीबी को उन्होंने बहुत करीब से देखा है इसलिए वो अपना हर खुशी का अवसर ऐसे जरुरत मंद लोगो के साथ बिताते है और वो आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने की बात कही और इस दौरान उन्होंने कोई भी व्यक्ति जिसे कोई भी जरुरत हो वो हमेशा उनलोगो के साथ खड़े रहेंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *