{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"ai_enhance":1,"effects":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
0Shares

पब्लिक न्यूज आसनसोल: आसनसोल में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को दूर करने की दिशा में नए ओवरहेड वाटर टैंक का शिलान्यास कर कार्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में आसनसोल उत्तर के विधायक समेत आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर दिलीप कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सत्यब्रत बाबू, देवब्रत बाबू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वर्ष 2021 के चुनाव के दौरान भी इस इलाके में पेयजल की गंभीर समस्या थी। वर्ष 2026 के चुनाव से पहले क्षेत्र में घूमने के दौरान भी स्थिति में विशेष बदलाव नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि आसनसोल के जिन इलाकों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है, वहां काम करने का निर्णय लिया गया है, ताकि घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा सके।

केंद्र सरकार की ओर से जलापूर्ति के लिए मिले फंड का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि करोड़ों रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है, लेकिन कई क्षेत्रों में अब भी लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

कमिश्नर की कार्यशैली की सराहना

विधायक ने आसनसोल नगर निगम की वर्तमान व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि फिलहाल निर्वाचित बोर्ड नहीं है और निगम के 106 वार्डों की जिम्मेदारी कमिश्नर दिलीप कुमार संभाल रहे हैं। उन्होंने कमिश्नर की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुसार नए वाटर टैंक से करीब 30 हजार परिवारों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र में पानी की समस्या काफी हद तक दूर होगी।

मिट्टी के घरों और सड़क को लेकर भी आश्वासन

विधायक ने मिट्टी के घरों में रहने वाले लोगों से नगर निगम के बोरो कार्यालय में आवेदन जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों के लिए सरकार की ओर से घर बनाने की व्यवस्था की जाएगी।

इलाके की खराब सड़क को लेकर भी विधायक ने जल्द काम कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को अभी चार महीने ही हुए हैं। दुर्गापूजा से पहले वाटर टैंक तैयार किया गया है और अगली दुर्गापूजा से पहले स्थायी जलापूर्ति शुरू करने का लक्ष्य है। उन्होंने लोगों से सहयोग और भरोसा बनाए रखने की अपील की।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed