Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल।तृणमूल छात्र परिषद के युवा नेता शुभम राय के नेतृत्व में आज महिशीला बॉयज स्कूल मैदान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।कार्यक्रम में टीएमसी पार्षद अशोक रूद्र, गुरमीत सिंह, रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर सहित कई विशिष्ट लोग उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।इस अवसर पर शुभम राय ने कहा कि हर साल फरवरी महीने में नियमित रूप से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि आज के इस रक्तदान शिविर के माध्यम से वे अपने उन दिवंगत साथियों को याद कर रहे हैं, जो हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते थे।शुभम राय ने कहा कि उनके साथियों की स्मृति में इस रक्तदान शिविर को आगे भी निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की कमी का सामना न करना पड़े।उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष के रक्तदान शिविर से लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation समाजसेवी अली हुसैन की अनोखी पहल माँ के जन्मदिन पर 300 जरूरतमंदों को कंबल व मिठाई वितरण किया नेताजी सुभाषचंद्र बोस ट्रस्ट की ओर से रोड रेस का आयोजन13 राज्यों के महिला-पुरुष धावकों ने लिया हिस्सा