0Shares


भाजपा ने 43 सांगठनिक जिलों के प्रभारियों की घोषणा, संगठन को मिलेगी नई गति*

पब्लिक न्यूज आसनसोल:* भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से सभी 43 सांगठनिक जिलों के प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। इस बड़े संगठनात्मक फेरबदल में कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी को कटवा सांगठनिक जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कृष्णेंदु मुखर्जी को यह नई और अहम जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही स्थानीय नेताओं और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाइयाँ दीं।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से उद्योगपति विजय शर्मा, महावीर स्थान के अरुण शर्मा, भाजपा नेता प्रदीप सिंह, अजय सिंह, दीपक गुप्ता, अजय यादव और दुर्गेश नई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

*अन्य प्रमुख नियुक्तियां*

इस सूची में अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गई हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष अमिताभ राय को आसनसोल सांगठनिक जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि सुजीत अगस्ती को बर्दवान सांगठनिक जिले की कमान सौंपी गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्तियां आगामी पंचायत और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए की गई हैं, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय किया जा सके।

कार्यकर्ताओं का मानना है कि इन अनुभवी और जुझारू नेताओं की नियुक्ति से आगामी सांगठनिक अभियानों और क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed