Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 72 नंबर वार्ड में सोमवार को ओवरहेड वाटर रिजर्वायर का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पट टीएमसी के वरिष्ठ नेता उज्जवल चटर्जी, 72 नंबर वार्ड के पार्षद तथा बोरो चेयरमैन चैतन्य माझी के अलावा काफी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे। इस संबंध में बोरो चेयरमैन चैतन्य माजी ने कहा कि यहां पर ओवरहेड रिजर्वायर बनाया जा रहा है। इसका शिलान्यास किया गया, उन्होंने कहा कि इसके निर्माण में लगभग 3.45 करोड रुपए की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण अमृत टू परियोजना के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका शिलान्यास मंत्री मलय घटक द्वारा किया जाना था लेकिन वे जिला अधिकारी के साथ बैठक में व्यस्त होने की वजह से नहीं आ सके। उनकी अनुपस्थिति में उज्जवल चटर्जी द्वारा इसका शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण अगले 8 से 9 महीने के अंदर हो जाएगा। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation बैठक में आमार पाड़ा आमार समाधान परियोजना के कार्यों की समीक्षा अवैध पानी का कनेक्शन काटे जाने से भड़के लोग, जलापूर्ति बहाल नहीं होने पर वोट बॉयकॉट की दी चेतावनी,