0Shares


पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : आसनसोल नगर निगम में शुक्रवार को एक जरूरी बैठक हुई। इस बैठक में पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नबलम, नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, कमिश्नर एकम जे सिंह, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, डिप्टी मेयर वाशिमूल हक, विभिन्न बोरो के चेयरमैन तथा आसनसोल नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हाल ही में जो नई परियोजना आमार पाड़ा आमार समाधान शुरू किया गया था। उसके कार्यों की समीक्षा को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक हुई। जिसमें जिला शासक, नगर निगम की कमिश्नर, डिप्टी मेयर के अलावा विभिन्न बोरो चेयरमैन तथा एमएमआईसी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि बैठक में आमार पाड़ा आमार समाधान परियोजना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई । उन्होंने कहा कि बैठक में इस बात पर चर्चा हुई की जानकारी को करने के लिए आवेदन आए हैं। उन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए टेंडर की प्रक्रिया को संपन्न करके जल्द से जल्द जानकारी को पूरा करने को लेकर बैठक में चर्चा हुई। वहीं जिला शासक एस पोन्नबलम ने कहा कि टेंडर मैच्योरिटी को लेकर कुछ समस्या आई थी लेकिन उनका समाधान निकाल लिया गया है। उम्मीद है कि बहुत जल्द इन कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में आसनसोल नगर निगम तथा जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उनकी मौजूदगी में इस बात पर चर्चा हुई कि राज्य सरकार के आमार पाड़ा आमार समाधान परियोजना के तहत जानकारी को करने के लिए आवेदन आए थे उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को करने की दिशा में फंड की कोई कमी नहीं होगी। राज्य सरकार ने पर्याप्त फंड उपलब्ध कराए हैं। इस क्षेत्र में 1040 बूथ है, जहां पर इन कार्यों को किया जाएगा। उन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *