व्यापारिक माहौल मजबूत करने, बुनियादी सुविधाओं और कारोबारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, व्यापार संगठन ने किया सम्मानित

पब्लिक न्यूज रानीगंज/आसनसोल — रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर रानीगंज के विधायक के साथ एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के व्यापारिक विकास, बुनियादी ढांचे में सुधार तथा स्थानीय व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर आसनसोल महकमा मार्बल एवं हार्डवेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, मिठाई और उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।
बैठक के दौरान व्यापारिक माहौल को और मजबूत बनाने, क्षेत्रीय बुनियादी सुविधाओं के विकास तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। संगठन के सदस्यों ने विधायक के सकारात्मक दृष्टिकोण, मार्गदर्शन और रानीगंज के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
बैठक में संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें सुभाष राय, बिमान साहा, अंकित सिंघल, विवेक सतनालिका, अनुप खान, नितेन पटेल और आसिफ दा प्रमुख रूप से मौजूद थे।
व्यापारिक संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई कि इस तरह की चर्चाओं से क्षेत्र के विकास और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *