Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares भव्य धार्मिक आयोजन में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, आयोजकों ने बताया ऐतिहासिक आयोजनपब्लिक न्यूज आसनसोल — आसनसोल में इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल देखने को मिल रहा है, जहां शहर के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। 51 वैदिक पंडितों द्वारा एक साथ किए जा रहे हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया है और पूरे शिल्पांचल क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से भर दिया है।आयोजक निभा प्रकाश ने विश्वास जताया कि इस पवित्र आयोजन का आशीर्वाद आने वाले दिनों में पूरे क्षेत्र के लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता लेकर आएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल की आकर्षक सजावट तथा पंडितों के ठहरने और भोजन की बेहतर व्यवस्था की भी लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।आयोजक शंभू नाथ झा ने बताया कि श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरे शहर में कई स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होंगे।उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में निर्वाचित कई विधायक भी इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।भव्य आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है और पूरा क्षेत्र धार्मिक रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation आसनसोल में सड़क किनारे लगने वाली मंडियों पर सख्ती, यातायात सुधार को लेकर हुई अहम बैठक रानीगंज के विकास और व्यापारिक मुद्दों पर विधायक के साथ हुई अहम बैठक