Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल: बांग्लादेश मे हो रहे हिन्दुओं के ऊपर अत्याचार और हत्या के खिलाफ चल रही देशव्यापी आंदोलन के दौरान कोलकाता की सड़कों पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा बांग्लादेश मे हिन्दुओं की सुरक्षा की मांग कर रहे प्रदर्शनकारीयों पर कोलकाता पुलिस ने लाठी चार्ज की। जिस लाठी चार्ज मे कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं, इस घटना के विरोध मे शुक्रवार को आसनसोल मे सुबह से ही बंगिय हिंदू सुरक्षा मंच प्रदर्शन कर रही है और बांग्लादेश मे हो रही हिन्दुओं के ऊपर अत्याचार और हत्या के खिलाफ अपनी आवाजें बुलंद कर रही हैं, जिसमे आसनसोल कोर्ट के कई अधिवक्ता भी शामिल थे। जिन्होंने यूनुस के पुतले को रैली के दौरान सड़क पर घसीटते हुए लाया और उसे लातों और लाठी डंडो से पिटा। यहाँ तक की उसके फोटो को और पुतले को जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया, साथ ही पश्चिम बर्दवान जिला शासक को एक ज्ञापन भी सौंपा, इस दौरान मौके पर पुलिस बल की भी भारी तैनाती रही। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation शहरी इलाके में पथ श्री परियोजना के चौथे संस्करण में 176.5 किलोमीटर रास्ते के कार्य का हुआ टेंडर बैठक में आमार पाड़ा आमार समाधान परियोजना के कार्यों की समीक्षा