
पब्लिक न्यूज प्रतिनिधि भरत पासवान आसनसोल:- रविवार को शहर में आसनसोल प्राइड रन 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह 6 किलोमीटर लंबी दौड़ दिवंगत समाजसेवी बुलु चटर्जी की स्मृति में आयोजित की गई थी।
दौड़ की शुरुआत पोलो ग्राउंड से हुई और यह पी.सी. चटर्जी मार्केट, मुर्गासोल में जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
दौड़ के समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मुख्य सलाहकार सचिंद्र नाथ रॉय, प्रोग्राम चेयरमैन सतपाल सिंह कीर (पिंकी) एवं कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार साहा की सक्रिय उपस्थिति रही।
आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।




















































