पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : महिंद्रा शोरूम में शनिवार को दो नई गाड़ियों को लांच किया गया। इनमें से एक इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल है और दूसरा डीजल से चलने वाली कार है। यह दोनों गाड़ियां ही 7 सीटर है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिंद्रा के वरिष्ठ अधिकारी अभिजीत सील ने बताया की महिंद्रा की तरफ से दो नहीं कार लॉन्च किए गए। इनमें से एक इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल है तो दूसरा डीजल से चलने वाली गाड़ी है और इन दोनों प्रकार की गाड़ियों में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जो तकनीक यूरोप में चलने वाली गाड़ियों में इस्तेमाल होता है। कुछ उसे तरह की तकनीक का इस्तेमाल इन गाड़ियों में किया गया है। इनमें कुछ ऐसे नए फीचर्स दिए गए हैं जो इससे पहले इस रेंज की गाड़ियों में नहीं थी और सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह दोनों प्रकार की गाड़ियां बहुत ज्यादा सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि जो इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल है उसकी कीमत 13 लाख से कुछ ज्यादा से शुरू हो रही है। वहीं डीजल गाड़ी की कीमत 15 लाख के आसपास है। वहीं इस संबंध में देवरूप और रुद्र ने बताया कि महिंद्रा की तरफ से दो नए मॉडल को लांच किया गया है। इनमें से एक इलेक्ट्रिक व्हीकल है दूसरा डीजल व्हीकल है और 14 तारीख से बुकिंग शुरू हो जाएगी। वहीं  लॉन्च के समय शोरूम में उपस्थित जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह के बेटे और विधायक का प्रतिनिधि प्रेमपाल सिंह ने कहा कि दो नई गाड़ियों को लांच किया जा रहा है तो वह यहां पर आए हैं और उन्होंने जो देखा उन्हें दोनों ही गाड़ियां काफी पसंद है आई है। उन्होंने कहा कि महिंद्रा का अपना एक अलग नाम है और जब उन्होंने सुना की महिंद्रा द्वारा दो नई गाड़ियों को लांच किया जा रहा है तो वह यहां पर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *