Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल:आसनसोल रौनियार वैश्य सभा की ओर से 22 जनवरी 2026, बृहस्पतिवार को शहर के रौनियार भवन, एन. एस. रोड में एकता प्रतिभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया और इस कार्यक्रम में हिस्सा भी भा लिया। सदस्य की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी एकता और सौहार्द को मजबूत करना है। आयोजकों ने सभी समाजबंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की कोशिश की है।कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रांकन प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, मोमबत्ती प्रतियोगिता तथा गुब्बारा फुलाना प्रतियोगिता आयोजित किया, जिनमें बच्चों एवं बड़ों की सहभागिता थी।एकता प्रतिभोज दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन आसनसोल रौनियार वैश्य सभा के तत्वावधान में किया था ।सभा के अध्यक्ष किरण गुप्ता, सचिव सचिन गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रभाष शंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता सहित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने समाज के सभी लोगों से इस सौहार्दपूर्ण आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी मदद की। इसलिए सभी को धन्यवाद एवं बधाई शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समाप्ति की गई। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation कल्ला केपी खदान दो नंबर इलाके के निवासियों का प्रदूषण से जीना हुआ मुहाल एसआईआर प्रक्रिया में कथित उत्पीड़न के विरोध में बर्धमान स्टेशन पर रेल रोको, आरपीएफ से झड़प—ट्रेन सेवा बाधि