Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद एस.एम. मुस्तफा को SIR के तहत सुनवाई के लिए बुलाया गया है। इसी सिलसिले में आज वह अनोखे अंदाज़ में बाजे-गाजे के साथ आसनसोल स्थित एन.सी. लाहिड़ी हाई स्कूल के सुनवाई केंद्र पहुँचे।इस दौरान खास बात यह रही कि कांग्रेस पार्षद एस.एम. मुस्तफा स्वयं बाजा बजाते हुए सुनवाई केंद्र में प्रवेश करते नजर आए। उनके इस अंदाज़ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और राजनीतिक हलकों में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई।मीडिया से बातचीत में एस.एम. मुस्तफा ने कहा कि वह नगर निगम चुनाव जीतकर विधिवत पार्षद बने हैं, इसके बावजूद उन्हें SIR सुनवाई के लिए बुलाया जाना समझ से परे है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, तो फिर इस तरह की सुनवाई क्यों की जा रही है।फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation आदिवासी महिला से उत्पीड़न और जमीन कब्जाने का आरोप बीजेपी नेता परगिरफ्तारी की मांग को लेकर आसनसोल उत्तर थाना में आदिवासी समुदाय का प्रदर्शन जामुड़िया में देर रात भीषण आग, 8–10 दुकानें जलकर राखराष्ट्रीय राजमार्ग किनारे आग से मचा हड़कंप, व्यापारी हुए बेघर