Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल। एक आदिवासी महिला से उत्पीड़न और जमीन पर कब्जा करने का गंभीर आरोप बीजेपी नेता कृष्णा प्रसाद पर लगा है। इस घटना के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद श्याम सोरेन के नेतृत्व में आदिवासी समुदाय के लोग आसनसोल उत्तर थाना पहुँचे और जोरदार प्रदर्शन किया।आरोप है कि आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत शालडांगा इलाके में बीजेपी नेता कृष्णा प्रसाद ने एक आदिवासी महिला के साथ मारपीट कर उसके जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की। पीड़िता द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किए जाने से नाराज़ लोगों ने थाना के सामने प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान आदिवासी समुदाय की कई महिलाएं हाथों में पारंपरिक हथियार लेकर थाना के सामने उतरीं, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों की एक ही मांग है—बीजेपी नेता कृष्णा प्रसाद को अविलंब गिरफ्तार किया जाए।वहीं दूसरी ओर, बीजेपी नेता कृष्णा प्रसाद ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि यह पूरा मामला तृणमूल कांग्रेस की साजिश है और उन्हें राजनीतिक रूप से फंसाने की कोशिश की जा रही स्थिति को देखते हुए आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation आसनसोल बीजेपी जिला कार्यालय में मारपीट का आरोपजिला संगठनात्मक सचिव अरिजीत राय के खिलाफ थाने में शिकायत SIR सुनवाई के लिए कांग्रेस पार्षद एस.एम. मुस्तफा को बुलावाबाजे-गाजे के साथ आसनसोल के सुनवाई केंद्र पहुँचे पार्षद