Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, चित्रकला प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित; विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी रहे मुख्य अतिथिपब्लिक न्यूज आसनसोल, 6 जुलाई: भारत केसरी, पश्चिम बंगाल के गौरव एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर 53 नंबर वार्ड पूजा कमेटी परिसर (कोर्ट रोड दुर्गा पूजा मंडप) में भाजपा 53 नंबर वार्ड की ओर से विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यकर्ता ओइरिश मुखर्जी के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष अमित सी. के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम के तहत दुर्गापुर विवेकानंद अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।इसके अलावा बच्चों के लिए चित्रकला (ड्राइंग) प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।आयोजकों ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों से प्रेरित होकर समाज सेवा, राष्ट्रहित और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उपस्थित थे नरेश अग्रवाल, सुरजीत सिंह मकार, कल्याण दासगुतो Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation ডাঃ শ্যামাপ্রসাদ মুখোপাধ্যায়ের ১২৫তম জন্মবার্ষিকীতে বিধায়কের উপস্থিতিতে আসানসোলে ওবিসি মোর্চার পদযাত্রা, कोयला चोरी रोकने और नीलामी में पारदर्शिता बढ़ाने को लेकर फिरोज़ खान ने कोयला मंत्रालय को भेजे सुझाव