0Shares

पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत काम करने वाली आशा कर्मी लगातार पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है। आशा कर्मी मांगों को लेकर आसनसोल नगर निगम तथा जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सहित प्रशासन के विभिन्न स्तर के अधिकारियों के सामने गुहार लगा रही थी लेकिन जब उनकी मांगे नहीं मानी गई तो उन्होंने फैसला किया कि मंगलवार से वह अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाने वाली है। इसे लेकर कई आशा कर्मी आसनसोल नगर निगम कार्यालय आई थी। आशा कर्मियों ने बताया कि लंबे समय से उनकी मांगों पर कोई पहल नहीं हो रहा है। कई बार प्रशासन के विभिन्न स्तरों पर अपनी बात रखी है लेकिन उनकी मांगों को हर बार अनसुना कर दिया गया। यही वजह है कि वे मंगलवार से  अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाने वाली है। मंगलवार को कल वे आसनसोल नगर निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *