Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत काम करने वाली आशा कर्मी लगातार पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है। आशा कर्मी मांगों को लेकर आसनसोल नगर निगम तथा जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सहित प्रशासन के विभिन्न स्तर के अधिकारियों के सामने गुहार लगा रही थी लेकिन जब उनकी मांगे नहीं मानी गई तो उन्होंने फैसला किया कि मंगलवार से वह अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाने वाली है। इसे लेकर कई आशा कर्मी आसनसोल नगर निगम कार्यालय आई थी। आशा कर्मियों ने बताया कि लंबे समय से उनकी मांगों पर कोई पहल नहीं हो रहा है। कई बार प्रशासन के विभिन्न स्तरों पर अपनी बात रखी है लेकिन उनकी मांगों को हर बार अनसुना कर दिया गया। यही वजह है कि वे मंगलवार से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाने वाली है। मंगलवार को कल वे आसनसोल नगर निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगी। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम के जन्मस्थान के संग्रहालय का होगा जीर्णोद्धारबीसी सहित पर्यटन, प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया जायजा हर एक विधानसभा क्षेत्र में पांच स्थानों पर होगी हियरिंग, सर्वदलीय बैठक में हुई चर्चा