Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से सड़क हादसों को रोकने के लिए कई प्रयास किया जा रहे हैं लेकिन सड़क हादसों पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग रही है आज आसनसोल के जीवन बीमा निगम कार्यालय से कुछ दूरी पर सीएमपीडीआई कार्यालय के पास एक सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें एक बस ने एक कार को टक्कर मार दी इस दुर्घटना में कार में सवार दो व्यक्ति पूरी तरह घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पर दाखिल कराया गया है घटना के बारे में पता चला है कि एक मिनी बस चितरंजन से आसनसोल की तरफ आ रही थी और एक कार आसनसोल से कुमारपुर की तरफ जा रही थी जब सीएमपीडीआई कार्यालय के पास के दुर्घटना घटी इसमें कार में सवार एक महिला समेत दो व्यक्तियों को गंभीर चोटे आए उन्हें मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation आसनसोल के लाइफलाइन हॉस्पिटल में आज इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने जमकर हंगामा मचाया आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस लाइन्स में आज ट्रैफिक इंस्पेक्टर आलोक कुमार मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।