0Shares

पब्लिक न्यूज आसनसोल आसनसोल के लाइफलाइन हॉस्पिटल में आज इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने जमकर हंगामा मचाया उत्तर धदका के रहने वाले साधनपाल को पाइल्स के ऑपरेशन के लिए लाइफ लाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन अब उनकी हालत काफी नाजुक हो चुकी है और उन्हें इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस बारे में उनकी बेटी पूजा पाल ने आरोप लगाया है की लाइफ लाइन हॉस्पिटल में उनका गलत इलाज हुआ है जिस वजह से उनकी हालत इतनी बिगड़ चुकी है पूजा पाल ने बताया कि दुर्गापुर के निजी अस्पताल में भर्ती करने के बाद उन्हें पता चला कि उनके पिता को दो बार ब्रेन स्ट्रोक हो चुका है दुर्गापुर के निजी अस्पताल में उनके ब्रेन का ऑपरेशन भी हुआ है पूजा पाल का कहना है कि उनके लिए इतने महंगे इलाज का खर्च उठाना संभव नहीं हैऔर क्योंकि लाइफलाइन हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही की गई है इसलिए लाइफ लाइन हॉस्पिटल को ही इलाज का खर्च उठाना होगा इस घटना के बाद लाइफ लाइन हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे अन्य मरीजों के परिजनों ने भी अस्पताल में इलाज में लापरवाही और अनावश्यक रूप से लंबे समय तक रोके जाने का आरोप लगाया हालांकि इस बारे में जब हमने लाइफ लाइन हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर आलोक मित्र से बात की तो उन्होंने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस मामले की बात की जा रही है उस मामले में मरीज के परिजनों ने अपनी मर्जी से मरीज को दूसरी हॉस्पिटल में ले जाने के लिए बंद साइन किया था अब जबकि उनकी हालत बिगड़ चुकी है तो यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि इसकी असली वजह क्या है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई शिकायत है तो लिखित रूप से शिकायत दर्ज कारण उस पर जरूर विचार किया जाएगा

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *