Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान पश्चिम बर्धमान आसनसोल:आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत कन्यापुर फांड़ी क्षेत्र के पांचगछिया जूबली मोड़ जाने वाली सड़क पर एक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार, मानिक मंडल पांचगछिया से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गारुई गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े, लेकिन सौभाग्यवश किसी बड़ी अनहोनी से बच गए।घटना की सूचना मिलते ही कन्यापुर फांड़ी पुलिस और नॉर्थ ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation দুর্গাপুরে বেসরকারি হাসপাতালের নার্সের রহস্য মৃত্যু / আবাসনের বাইরে দেহ উদ্ধার………….. দুর্গাপুর, ১২ ফেব্রুয়ারিঃ आसनसोल में मेडिकल वैन के जरिए स्वास्थ्य सेवामंत्री मलय घटक की पहल पर वार्ड-वार्ड पहुंच रही ‘मिनी हॉस्पिटल’ सुविधा