Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज बिनु श्रीवास्तव पश्चिम बर्धमान आसनसोल:आसनसोल उत्तर के विधायक एवं राज्य के मंत्री मलय घटक की पहल पर विभिन्न वार्डों में एक अत्याधुनिक मेडिकल वैन चलाई जा रही है। यह मेडिकल वैन एक मिनी हॉस्पिटल की तरह है, जिसमें आंख, कान, नाक, दांत के विशेषज्ञों के साथ जनरल फिजिशियन की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा वैन में ही ब्लड टेस्ट, ईसीजी और एक्स-रे जैसी जांच की व्यवस्था भी की गई है।आज आसनसोल नगर निगम के 29 नंबर वार्ड अंतर्गत रेलपार धधका इलाके के रेलवे क्वार्टर कॉलोनी में इस मेडिकल वैन के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे, जहां उनकी स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंदों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।29 नंबर वार्ड के टीएमसी अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि मंत्री मलय घटक के सौजन्य से यह मेडिकल वैन विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां आंखों, हृदय, दांत और सामान्य रोगों की जांच की जा रही है। साथ ही कई प्रकार के ब्लड टेस्ट कर तुरंत रिपोर्ट भी दी जा रही है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है।उन्होंने मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह सेवा किसी वरदान से कम नहीं है।वहीं मेडिकल वैन में मौजूद चिकित्सक डॉ. मिलन बेरा ने बताया कि वैन में लोगों को संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। आंख, दांत और सामान्य रोगों की जांच के साथ-साथ ब्लड टेस्ट भी किए जा रहे हैं। इनमें शुगर, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी, यूरिया और क्रिएटिनिन सहित कई महत्वपूर्ण जांच शामिल हैं। जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही परामर्श और दवाइयां दी जा रही हैं। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग बाल-बाल बचेट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त, पुलिस ने वाहन किया जब्त एडीपीसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदलथानेदारों और फांड़ी प्रभारियों समेत 18 पुलिस अधिकारियों का तबादला