0Shares

पब्लिक न्यूज आसनसोल: रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रीन सिटी का 11वां इंस्टॉलेशन समारोह स्थानीय आसनसोल क्लब में बड़े ही उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर ऑफ सेरेमनी (एमओसी) के रूप में विवेक बर्नवाल ने शानदार ढंग से किया।
समारोह में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चंदू अग्रवाल ने शिरकत की और अपने प्रेरणादायक संबोधन से क्लब के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में एजी ज़ोन-1 स्मिथ झुनझुनवाला भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर क्लब की नई कार्यकारिणी का औपचारिक परिचय कराया गया। रोहित क्याल ने अध्यक्ष, जिग्नेश पटेल ने सचिव, विवेक खेतान ने कोषाध्यक्ष तथा अजय माखरिया ने आगामी अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियां संभालीं।
समारोह का एक प्रमुख आकर्षण क्लब में दो नए सदस्यों का स्वागत एवं इंस्टॉलेशन रहा। परमजीत सिंह और बिरेंद्र हाबड़ा को क्लब की सदस्यता प्रदान की गई। क्लब के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के जुड़ने से संस्था की सेवा गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों ने रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रीन सिटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी समाजहित में अधिक से अधिक सेवा कार्य आयोजित करने का आह्वान किया। समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *