Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर शॉल, पुष्पगुच्छ व मिठाई देकर जताया आभार पब्लिक न्यूज आसनसोल। :- आसनसोल पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की आसनसोल शिल्पांचल शाखा की ओर से राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिल्पांचल क्षेत्र के विभिन्न चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) को शॉल, पुष्पगुच्छ और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया।सम्मेलन के शाखा अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन की शिल्पांचल शाखा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर शहर के चिकित्सकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को धरती पर भगवान का स्वरूप माना जाता है, क्योंकि वे बिना किसी जाति, धर्म या वर्ग का भेदभाव किए निरंतर मानव सेवा में समर्पित रहते हैं।शाखा के सदस्य आनंद पारीक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस मनाया जाता है। यह दिन चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र से जुड़े उन पेशेवरों के समर्पण, सेवा, ईमानदारी और समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने का अवसर है।इस अवसर पर डॉ. रवि दारूका, डॉ. बृजेश कुशवाहा, डॉ. शशिकला, डॉ. ए.के. आस तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट गोविंद गोयल सहित कई प्रतिष्ठित चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। समारोह में सभी सम्मानित अतिथियों के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर समाज सेवा की कामना भी की गई।कार्यक्रम में सम्मेलन के शाखा अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के अलावा शंकर शर्मा, विशाल मांवड़िया, आशीष केडिया, विजय माखरिया सहित मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शिल्पांचल शाखा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation दो दशक से अधिक की सेवा के बाद शिक्षक मोहम्मद वजीहुद्दीन जमाल को भावभीनी विदाई जमशेदपुर में दिनदहाड़े चोरी का सनसनीखेज मामला, मासूम बच्ची को ढाल बनाकर ‘गुलगुलिया गैंग’ की महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम