Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares स्थानीय लोगों ने पीछाकर पकड़ा, 500 रुपये बरामद; पुलिस की देरी पर ग्रामीणों में आक्रोश पब्लिक न्यूज जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र के संत रॉबर्ट स्कूल के पास दिनदहाड़े चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि ‘गुलगुलिया गैंग’ की दो महिला सदस्यों ने एक मासूम बच्ची को ढाल बनाकर एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पीड़ित मकान मालिक अमन कुमार ने बताया कि घटना के समय घर के सभी सदस्य दूसरे कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान दोनों महिलाएं एक छोटी बच्ची के साथ घर में घुसीं, ताकि किसी को शक न हो। योजना के तहत एक महिला बाहर निगरानी कर रही थी, जबकि दूसरी महिला अंदर कमरे में जाकर अलमारी से पैसे निकालने लगी।आरोप है कि महिला ने अलमारी में रखे 500 रुपये निकाल लिए। इसी बीच परिवार के लोगों को शक हुआ और वे कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों महिलाएं भागने लगीं।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कथित रूप से 500 रुपये भी बरामद किए गए।घटना की सूचना पर पुलिस को बुलाया गया, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग 45 मिनट तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस देरी से नाराज होकर और किसी अप्रिय घटना की आशंका के चलते अंततः महिलाओं को छोड़ दिया गया।इस घटना के बाद इलाके में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की ओर से समय पर कार्रवाई नहीं की जाती।ग्रामीणों ने परसुडीह पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सक्रिय निगरानी रखने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शिल्पांचल शाखा ने डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान शौकत मोल्ला के बेटे इमरान मोल्ला के कथित ‘अरण्य के कूले’ कैफे पर बुलडोजर कार्रवाई, ध्वस्तीकरण शुरू