0Shares

रहमत नगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया स्वागत, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने की अपील
पब्लिक न्यूज बर्नपुर:बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य तुफैल अहमद कादरी मंगलवार को बर्नपुर के रहमत नगर क्षेत्र पहुंचे। यहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, आसनसोल जिला अध्यक्ष नाज़नीन सबीहा तथा स्थानीय स्कूल शिक्षकों ने उनका स्वागत किया।
अपने संबोधन में तुफैल अहमद कादरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के पीछे समाज के सभी वर्गों का सामूहिक योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में हर समुदाय की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द की भूमि रही है। इसी धरती पर जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने आदर्शों और विचारों से यह संदेश दिया कि सभी को साथ लेकर एक नए भारत का निर्माण किया जा सकता है।
तुफैल अहमद कादरी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के आदर्शों का अनुसरण करते हुए वर्तमान सरकार के साथ मिलकर नए बंगाल के निर्माण में सहयोग करें।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक तथा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *