Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज बिनु श्रीवास्तव आसनसोल पांडवेश्वर : 14 फरवरी 2020 को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। शहीदों की स्मृति में तत्कालीन पांडवेश्वर विधायक जितेंद्र तिवारी द्वारा पांडवेश्वर में एक शहीद वेदी का निर्माण कराया गया था।आज पुलवामा शहीद दिवस के अवसर पर जब जितेंद्र तिवारी अपने समर्थकों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि देने शहीद वेदी पर पहुंचे, तो वहां ताला लगा हुआ पाया गया। इसे लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि पांडवेश्वर के वर्तमान विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने हमेशा देश के खिलाफ बयानबाजी की है। उन्होंने कहा कि जब “ऑपरेशन सिंदूर” चल रहा था, तब भी वर्तमान विधायक ने देश विरोधी बयान दिया था।उन्होंने कहा कि शहीद वेदी का निर्माण उन्होंने अपने विधायक वेतन से कराया था, जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग था। बावजूद इसके आज शहीदों को श्रद्धांजलि देने के दिन वेदी पर ताला लगाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।तिवारी ने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि वर्तमान विधायक को देश और शहीदों के प्रति कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पांडवेश्वर की जनता सब देख रही है और उचित समय पर इसका जवाब देगी। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation साथी परियोजना के तहत फॉर्म वितरण की तैयारी, रविंद्र भवन का अधिकारियों ने लिया जायजा आसनसोल में ‘सक्षम’ निशुल्क कृत्रिम अंग शिविर की घोषणा, 20–22 मार्च को पार्वती हॉल में आयोजन