Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : आसनसोल नगर निगम की कमिश्नर एकम जे सिंह, एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य तथा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आज रविंद्र भवन का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।बताया गया है कि कल से रविंद्र भवन में ममता बनर्जी द्वारा घोषित “युवा साथी” परियोजना के तहत फॉर्म वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह फॉर्म अगले सात दिनों तक वितरित किए जाएंगे।हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की थी कि राज्य सरकार 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए “युवा साथी” नामक बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू कर रही है। इस योजना के तहत माध्यमिक उत्तीर्ण युवा आवेदन कर सकते हैं और पात्र लाभार्थियों को प्रति माह 1500 रुपये का भत्ता प्रदान किया जाएगा।फॉर्म वितरण की व्यवस्था और संभावित भीड़ को देखते हुए आज प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की, ताकि योजना का लाभ लेने आने वाले युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation पुलिस बनी देवदूत, तत्परता से बचाया छात्र का एक साल पुलवामा शहीद दिवस पर पांडवेश्वर में सियासी विवाद, शहीद वेदी पर ताला मिलने से भड़के जितेंद्र तिवारी