Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज बर्नपुर।श्रमिक संगठन इंटक (INTUC) की ओर से आज बर्नपुर टाउन कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन पीने के पानी की भारी किल्लत और कर्मचारियों के क्वार्टरों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग को लेकर किया गया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बर्नपुर रांगापाड़ा न्यू टाउन टाउनशिप में लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस समस्या को लेकर कई बार प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पानी की कमी के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इंटक नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि टाउनशिप के क्वार्टरों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। उनका कहना है कि जब भी कोई कर्मचारी अपने क्वार्टर से बाहर जाता है, चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी बार-बार प्रबंधन के सामने रखी गई, लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।इन्हीं समस्याओं से मजबूर होकर आज इंटक ने विरोध प्रदर्शन किया और टाउन कार्यालय के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में इंटक के कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation बांग्लार बाड़ी परियोजना के तहत जिला शासक कार्यालय में कार्यक्रम, 20 लाख लाभार्थियों को आवास राशि आवंटित सृष्टि नगर सेंट्रम मॉल में नगर निगम का सख्त अभियान, कई दुकानें सील