Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान पश्चिम बर्धमान, आसनसोल:आसनसोल के मनोज सिनेमा हॉल से सटे इलाके में गुरुवार को जमीन कब्जे को लेकर भारी तनाव फैल गया। सेल आईएसपी (SAIL ISP) की एक जमीन को लेकर सेल प्रबंधन और एक निजी जमीन मालिक के बीच आमने-सामने की स्थिति बन गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।सेल आईएसपी प्रबंधन का दावा है कि विवादित जमीन उनकी स्वामित्व वाली है। वहीं, संबंधित निजी जमीन मालिक का कहना है कि उनके पास उस जमीन से जुड़े सभी वैध दस्तावेज और कागजात मौजूद हैं और वह जमीन सेल की नहीं है।जानकारी के मुताबिक, पूरा विवाद दो अलग-अलग प्लॉट नंबरों को लेकर है। आरोप है कि जिस जमीन को सेल प्रबंधन अपनी बता रहा है, वहां पहुंचने के लिए दूसरे व्यक्ति की निजी जमीन से होकर जाना पड़ता है। इसी बात को लेकर जमीन मालिक ने कड़ा विरोध जताया।जमीन मालिक ने आरोप लगाते हुए कहा,“अगर वह जमीन वास्तव में सेल की है, तो वहां नोटिस बोर्ड या साइन बोर्ड लगाया जाए। लेकिन हमारी निजी जमीन से होकर आना-जाना या बाउंड्री तोड़कर घुसना किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। हमारे गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसना पूरी तरह गैरकानूनी है।”घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक स्थिति को नियंत्रित किए रखा, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।हालांकि आरोप है कि अंततः संबंधित गेट का ताला तोड़ दिया गया और जमीन की बाउंड्री के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त कर सेल प्रबंधन ने अपनी बताई जा रही जमीन पर बोर्ड लगा दिया।इस घटना से नाराज निजी जमीन मालिक ने कहा,“जिन लोगों ने मेरा गेट का ताला तोड़ा और जबरन मेरी जमीन से होकर गए, उनके खिलाफ मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा।”दोपहर करीब 2 बजे से शाम 7 बजे तक लगातार चले तनाव के बाद स्थिति कुछ हद तक सामान्य हुई। फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए है। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation 14 मार्च को आसनसोल और दुर्गापुर अदालत परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालतएक ही दिन में मामलों का निपटारा, वकील की अनिवार्यता नहीं ১৪ মার্চ আসানসোল ও দুর্গাপুর আদালত চত্বরে জাতীয় লোক আদালতএকদিনেই মামলার নিষ্পত্তি, আইনজীবী ছাড়াই শুনানির সুযোগ