0Shares

पब्लिक न्यूज़ आसनसोल आसनसोल नगर निगम में भाजपा की नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी के नेतृत्व में आज कुल्टी बोरो कार्यालय में पानी की मांग पर ज्ञापन सोपा गया इस मौके पर यहां चैताली तिवारी के अलावा बड़ी संख्या में कुल्टी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए चैताली तिवारी ने कहा कि कुल्टी में पानी की समस्या नई नहीं है पिछले बोर्ड में पानी की समस्या को 70% तक समाप्त कर लिया गया था लेकिन 30% पानी की समस्या अभी भी रह गई है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार इस क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए आर्थिक राशि उपलब्ध कराई जा रही है इसके बावजूद अभी तक का 30% पानी की समस्या का भी समाधान नहीं निकाला जा सका है उन्होंने कहा कि आज यहां ज्ञापन सोपा गया इसके बाद भी अगर पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *