Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares आसनसोल, पश्चिम बंगाल: आसनसोल के पांचगछिया स्थित आनंदम रेसीडेंसी में आयोजित भव्य हनुमान चालीसा पाठ का गुरुवार को आठवां दिन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।हनुमान चालीसा के मधुर पाठ और भगवान हनुमान की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसनसोल में इस प्रकार का विशाल और सुव्यवस्थित धार्मिक आयोजन विरले ही देखने को मिलता है।गणमान्य अतिथियों ने भी लिया भागकार्यक्रम में दोपहर के समय इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल ए.के. शर्मा अपने परिवार सहित पहुंचे। उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा हनुमान चालीसा पाठ में श्रद्धापूर्वक भाग लिया। उन्होंने आयोजन की भव्यता और धार्मिक वातावरण की सराहना की।12 जून तक जारी रहेगा अनुष्ठानआयोजकों के अनुसार हनुमान चालीसा पाठ का यह विशेष अनुष्ठान 12 जून तक लगातार जारी रहेगा। अंतिम दिनों में देश के प्रसिद्ध भजन गायकों और कलाकारों द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।भंडारे में उमड़ रही भारी भीड़प्रतिदिन रात्रि में आयोजित महाभंडारे में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं और आयोजन की व्यवस्था की प्रशंसा कर रहे हैं।सेवा भाव से जुटे हैं कार्यकर्ताआनंदम रेसीडेंसी के सभी कार्यकर्ता और स्वयंसेवक पूरी निष्ठा एवं सेवा भावना के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था में लगे हुए हैं। आयोजन स्थल पर आने वाले भक्त इस आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण से अभिभूत होकर लौट रहे हैं।आयोजकों का मानना है कि आगामी दिनों में भजन संध्या और समापन समारोह को लेकर श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होने की संभावना । Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation बालू कारोबारियों की मनमानी! नदी के बीचों-बीच पांच पोकलेन मशीनों से खनन, श्मशान घाट पर मंडराया संकटनियमों आसनसोल नगर निगम नहीं चला पा रहे हैं तो मेयर इस्तीफा दें : शंभूनाथ झा, हटन रोड के अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश देने के बाद चुप क्यों