Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल अमित गुप्ता:– आदिवासियों की जमीन गैर कानूनी तरीके से गैर आदिवासी लोगों द्वारा कब्जा किए जाने के खिलाफ आज पश्चिम बंगाल आदिवासी कोड़ा समाज कल्याण संगठन की तरफ से एक रैली निकाली गई जिसमें पश्चिम बर्दवान जिले के तमाम हिस्सों से आए आदिवासी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया उन्होंने बीएलआरओ और एडीएम एलआर कार्यालय को ज्ञापन भी सौंपा। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संगठन के नेता सुकुमार पोडा ने बताया कि जिस तरह से आदिवासियों की जमीनों पर गैर आदिवासी लोगों का कब्जा हो रहा है इसके खिलाफ या अभियान चलाया जा रहा है और ज्ञापन सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के पास अपनी जमीन के सभी कागजात होने के बावजूद उनका म्यूटेशन नहीं हो रहा है। इन सब की वजह से आदिवासी समाज के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर राज्य की रैली निकाली गई और ज्ञापन सोपा गया। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation बाराबनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सालानपुर ब्लॉक के बराभुंई गांव के कुछ लोगों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव अभिजीत राय आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचे बाराबनी ब्लाक प्रशासन और बाराबनी थाना की तरफ से आज एक संयुक्त अभियान चलाकर जामग्राम ग्राम पंचायत अंतर्गत अमूलिया इलाके में अजय नदी पर बने एक अवैध रास्ते को तोड़ दिया गया