अतिरिक्त शुल्क वसूली के आरोप में बर्नपुर के महात्मा गांधी हाई स्कूल में उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों का विरोध प्रदर्शन

पब्लिक न्यूज भरत पासवान बर्नपुर।बर्नपुर स्थित महात्मा गांधी हाई स्कूल में आज उच्च माध्यमिक परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं ने अतिरिक्त पैसे वसूली के आरोप में विरोध प्रदर्शन किया। परीक्षार्थियों का आरोप है कि पूरे राज्य में जहां माध्यमিক और उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों से एडमिट कार्ड के नाम पर 400 रुपये लिए जा रहे हैं, वहीं इस स्कूल की ओर से उनसे अतिरिक्त 90 रुपये की मांग की जा रही है।
छात्र-छात्राओं का कहना है कि जब उन्होंने स्कूल प्रशासन से यह सवाल किया कि उन्हें यह अतिरिक्त 90 रुपये क्यों देने होंगे, तो इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। आरोप है कि इस अतिरिक्त राशि के बदले कोई रसीद भी प्रदान नहीं की जा रही है, जिससे छात्रों में असंतोष और बढ़ गया है।
परीक्षार्थियों का आरोप है कि स्कूल और प्रशासन की ओर से उनके साथ अन्याय किया जा रहा है और बिना किसी स्पष्ट कारण के उनसे अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर अतिरिक्त शुल्क वसूली बंद करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
घटना को लेकर समाचार लिखे जाने तक स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बर्दवान जिलाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल।
पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस. पोन्नबलम से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु मुखर्जी, प्रशांत चक्रवर्ती और अरिजीत राय भी शामिल थे।
ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि जैसे ही एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की प्रक्रिया शुरू हुई है, तभी से तृणमूल कांग्रेस की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया से जुड़े चुनाव अधिकारियों का एक वर्ग टीएमसी से प्रभावित होकर यह धारणा फैलाने में मदद कर रहा है कि एसआईआर के माध्यम से बंगाल के लोगों को परेशान किया जा रहा है।
देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान यदि किसी व्यक्ति की मौत हुई, तो उसे इस प्रक्रिया से जोड़कर प्रचारित किया गया। यहां तक कि आत्महत्या की घटनाओं को भी एसआईआर और हियरिंग नोटिस से जोड़ने की कोशिश की गई। उन्होंने इसे पूरी तरह भ्रामक और राजनीति से प्रेरित बताया।
जिला भाजपा अध्यक्ष ने आगे आरोप लगाया कि जब फॉर्म-7 जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तब ईआरओ और एईआरओ के एक वर्ग ने जानबूझकर देरी की, ताकि फॉर्म-7 जमा न हो सके और अवैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से न काटे जा सकें।
इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

जमुरिया के बोगरा चटी इलाके में आग से कई दुकानें राख, भाजपा–टीएमसी आमने-सामने

पब्लिक न्यूज बिनु श्रीवास्तव आसनसोल
आसनसोल नगर निगम के 32 नंबर वार्ड अंतर्गत जमुरिया के बोगरा चटी इलाके में परसों देर रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें कई दुकानें जलकर राख हो गईं। इस घटना के बाद आज भाजपा नेत्री प्रियंका टिंबरेवाल मौके पर पहुँचीं और स्थिति का जायजा लिया।
मौके पर प्रियंका टिंबरेवाल ने कहा कि घटनास्थल को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह आग अपने आप नहीं लगी, बल्कि लगाई गई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस जमीन पर दुकानें थीं, वह एक ही व्यक्ति की है और अचानक आग लग जाती है, किसी को भनक तक नहीं लगती — यह संदेह पैदा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी शासनकाल में युवाओं के पास नौकरी नहीं है और जो लोग दुकान लगाकर किसी तरह अपनी रोजी-रोटी चलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी दुकानों को भी आग के हवाले किया जा रहा है। भाजपा नेत्री ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी पार्षद भोला हेला ने कहा कि चुनाव नज़दीक हैं, इसी वजह से भाजपा नेता ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर राजनीति करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी, यह जांच का विषय है और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
पार्षद ने बताया कि इस घटना को लेकर श्रीपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है, जबकि उनके शासित राज्यों उत्तर प्रदेश और बिहार में जंगलराज चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठीक है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का प्रशासन हमेशा आम लोगों के साथ खड़ा रहता है।
भोला हेला ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर विधायक और ब्लॉक के टीएमसी अध्यक्ष से बातचीत हो चुकी है और जिन दुकानों को नुकसान हुआ है, उन्हें फिर से बनाकर दिया जाएगा।

आज से शुरू हुई माध्यमिक परीक्षा 2026, पश्चिम बर्धमान से 30,497 परीक्षार्थी शामिल

पब्लिक न्यूज भरत पासवान पश्चिम बर्धमान के आसनसोल,
राज्य भर में आज सोमवार से माध्यमिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो गई। इस वर्ष की माध्यमिक परीक्षा 12 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी आवश्यक तैयारियाँ पहले ही पूरी कर ली गई हैं।
इस वर्ष पश्चिम बर्धमान जिले से कुल 30 हजार 497 परीक्षार्थी माध्यमिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें आसनसोल महकमा से 18 हजार 14 परीक्षार्थी तथा दुर्गापुर महकमा से 12 हजार 483 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
माध्यमिक परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर जिलाधिकारी एस. पोन्नाबलम ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। वहीं आसनसोल में महकमा स्तर पर महकमा शासक (सदर) विश्वजीत भट्टाचार्य ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर महकमा शासक ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित सभी संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

आज से शुरू हुई माध्यमिक परीक्षा 2026, पश्चिम बर्धमान से 30,497 परीक्षार्थी शामिल

पश्चिम बर्धमान के आसनसोल, पब्लिक न्यूज भरत पासवान
राज्य भर में आज सोमवार से माध्यमिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो गई। इस वर्ष की माध्यमिक परीक्षा 12 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी आवश्यक तैयारियाँ पहले ही पूरी कर ली गई हैं।
इस वर्ष पश्चिम बर्धमान जिले से कुल 30 हजार 497 परीक्षार्थी माध्यमिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें आसनसोल महकमा से 18 हजार 14 परीक्षार्थी तथा दुर्गापुर महकमा से 12 हजार 483 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
माध्यमिक परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर जिलाधिकारी एस. पोन्नाबलम ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। वहीं आसनसोल में महकमा स्तर पर महकमा शासक (सदर) विश्वजीत भट्टाचार्य ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर महकमा शासक ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित सभी संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

SIR सुनवाई के लिए कांग्रेस पार्षद एस.एम. मुस्तफा को बुलावाबाजे-गाजे के साथ आसनसोल के सुनवाई केंद्र पहुँचे पार्षद

पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद एस.एम. मुस्तफा को SIR के तहत सुनवाई के लिए बुलाया गया है। इसी सिलसिले में आज वह अनोखे अंदाज़ में बाजे-गाजे के साथ आसनसोल स्थित एन.सी. लाहिड़ी हाई स्कूल के सुनवाई केंद्र पहुँचे।
इस दौरान खास बात यह रही कि कांग्रेस पार्षद एस.एम. मुस्तफा स्वयं बाजा बजाते हुए सुनवाई केंद्र में प्रवेश करते नजर आए। उनके इस अंदाज़ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और राजनीतिक हलकों में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई।
मीडिया से बातचीत में एस.एम. मुस्तफा ने कहा कि वह नगर निगम चुनाव जीतकर विधिवत पार्षद बने हैं, इसके बावजूद उन्हें SIR सुनवाई के लिए बुलाया जाना समझ से परे है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, तो फिर इस तरह की सुनवाई क्यों की जा रही है।
फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बांग्लार बाड़ी परियोजना के तहत जिला शासक कार्यालय में कार्यक्रम, 20 लाख लाभार्थियों को आवास राशि आवंटित

पब्लिक न्यूज आसनसोल।पश्चिम बर्धमान जिला शासक कार्यालय में आज बांग्लार बाड़ी परियोजना के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पश्चिम बर्धमान के जिला शासक एस. पोन्नबलम, जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बावड़ी, वी. शिवदासन दासु समेत जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि आज सिंगूर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लार बाड़ी परियोजना के तहत राज्य के 20 लाख लोगों को घर बनाने के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता का आवंटन किया है। इस अवसर पर जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बावड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आवास निर्माण के लिए जो राशि स्वीकृत की गई है, वह आज ही लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी।
विश्वनाथ बावड़ी ने आगे कहा कि राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों को पक्के घर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में 12 लाख लोगों को और वर्ष 2026 की शुरुआत में 20 लाख लोगों को आवास निर्माण के लिए सहायता दी गई है। इस तरह कुल 32 लाख लोगों को राज्य सरकार की ओर से घर बनाने के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज घटाल मास्टर प्लान को भी मंजूरी दे दी है। विश्वनाथ बावड़ी ने कहा कि टीएमसी सांसद देव लंबे समय से केंद्र सरकार से इस मास्टर प्लान को लेकर मांग कर रहे थे, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अंततः राज्य सरकार ने पहल करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में घटाल मास्टर प्लान को स्वीकृति प्रदान की है।
कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जिला प्रशासन की सक्रिय भूमिका भी सामने आई।

Photo dust

कल्ला केपी खदान दो नंबर इलाके के निवासियों का प्रदूषण से जीना हुआ मुहाल

पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : कल्ला केपी खदान दो नंबर इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि वहां पर खदान को डस्ट से भरा जा रहा है, जिस वजह से लोगों को प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पहले यह खदान जिसकी थी। उन्होंने खदान खोद दी है और खदान को भरने का कॉन्ट्रैक्ट जिसने लिया है वह सही से काम नहीं कर रहा है। खदान को डस्ट से भरा जा रहा है , जिस वजह से यहां पर काफी प्रदूषण हो रहा है। कहां गया था कि पानी डाला जाएगा लेकिन सही से पानी पर नहीं डाला जा रहा है। रात के समय खदान के आसपास लाइट का इंतजाम नहीं रहता जिस वजह से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खदान को भरते समय इतनी धूल उड़ती है कि बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है। घर में रखे खाद्य पदार्थ खराब हो जा रहे हैं ल। धुले हुए कपड़े मैले हो जा रहे हैं लेकिन जो खदान भर रहा है उसको बोल कर भी कोई फायदा नहीं है। बताया जा रहा है कि यह खदान किसी के पी सिंह का है
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारे में स्थानीय पार्षद उत्पल सिन्हा से भी कई बार बात की गई है लेकिन फिर भी कोई हल नहीं निकला।

पलाश बागान पोस्ट ऑफिस को दूसरे जगह पर स्थानांतरित करने के निर्णय का विरोध, बुजुर्गों को होगी

पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 30 नंबर वार्ड अंतर्गत नॉर्थ थाना क्षेत्र में स्थित डिपो पाड़ा इलाके में पलाश बागान पोस्ट ऑफिस को दूसरे जगह पर स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया है, जिसका स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पोस्ट ऑफिस यहां पर पिछले लगभग 50 वर्षों से है। यहां पर कई बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष अपना खाता चलते हैं अगर यह पोस्ट ऑफिस दूसरी जगह पर स्थानांतरित हो गया तो उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इनका कहना है कि यह लोग यहीं से अपना पेंशन निकलते हैं, आप अचानक अगर पोस्ट ऑफिस प्रबंधन इस पोस्ट ऑफिस को यहां से हटाकर दूसरी जगह पर स्थानांतरित कर देगा तो इन लोगों को भारी परेशानी होगी। इस मुद्दे को लेकर पलाश बागान इलाके के लोगों ने पोस्ट ऑफिस के सामने विरोध है प्रदर्शन किया। यहां मलय मजूमदार, राम बागची, तापस मुखर्जी, प्रदीप बागची सहित अन्य स्थानीय निवासी मौजूद थे। इन सब का एक ही कहना था कि यह पोस्ट ऑफिस यहां से नहीं हटना चाहिए।

हियरिंग के दौरान बीएलए टू को नहीं रहने देने पर तृणमूल ने जताया विरोध, अधिकारियों से उलझे तृणमूल नेता


पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : एसआईआर प्रक्रिया के तहत सोमवार को आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए कई हियरिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें से एक पीएचई सेंटर भी है। जहां हियरिंग की जा रही थी। यहां बोरो चेयरमैन डाक्टर देवाशिष सरकार, रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली, टीएमसी के कई पार्षद सहित कई तृणमूल कर्मी उपस्थित है। डॉ देवाशीष सरकार ने कहा कि यहां पर हियरिंग चल रही है, हियरिंग के लिए इस क्षेत्र के कई वार्डों के निवासी यहां पर उपस्थित हैं और यहां पर सरकारी अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। जो हियरिंग की प्रक्रिया को संपन्न कर रहे हैं लेकिन यहां पर बीएलए टू को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उनको हियरिंग की प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं होने दिया जा रहा है। डॉ देवाशीष सरकार ने कहा कि अगर बीएलए टू एन्युमरेशन फॉर्म प्रदान करने के समय बीएलओ के साथ घर-घर जा सकते थे तो आज यहां पर हियरिंग के समय वह यहां पर क्यों नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि इस बारे में जब उन्होंने हियरिंग की प्रक्रिया को संपन्न करने वाले चुनाव आयोग के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन पर बात किया। वह सामने नहीं आए और जब उन्होंने अधिकारियों से‌ कहां की वह उन्हें दिखाएं की कहां लिखित आर्डर है तो अधिकारियों ने कहा कि उनके पास कोई लिखित आर्डर नहीं है। उल्टा उन्होंने टीएमसी नेताओं को कहा कि वह दिखाएं की कहां लिखा है कि बीएलए टू रह सकते हैं। डॉक्टर देवाशिष सरकार ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह प्रक्रिया सिर्फ लोगों को परेशान करने के लिए आती जा रही है। वहीं रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली ने भी इस पर असंतोष जताया और कहा कि जिस तरह से हियरिंग किए प्रक्रिया चल रही है। उसे लोगों को भारी परेशानी हो रही है लेकिन चुनाव आयोग को इससे कोई लेना-देना नहीं है।