Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल।पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस. पोन्नबलम से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु मुखर्जी, प्रशांत चक्रवर्ती और अरिजीत राय भी शामिल थे।ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि जैसे ही एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की प्रक्रिया शुरू हुई है, तभी से तृणमूल कांग्रेस की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया से जुड़े चुनाव अधिकारियों का एक वर्ग टीएमसी से प्रभावित होकर यह धारणा फैलाने में मदद कर रहा है कि एसआईआर के माध्यम से बंगाल के लोगों को परेशान किया जा रहा है।देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान यदि किसी व्यक्ति की मौत हुई, तो उसे इस प्रक्रिया से जोड़कर प्रचारित किया गया। यहां तक कि आत्महत्या की घटनाओं को भी एसआईआर और हियरिंग नोटिस से जोड़ने की कोशिश की गई। उन्होंने इसे पूरी तरह भ्रामक और राजनीति से प्रेरित बताया।जिला भाजपा अध्यक्ष ने आगे आरोप लगाया कि जब फॉर्म-7 जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तब ईआरओ और एईआरओ के एक वर्ग ने जानबूझकर देरी की, ताकि फॉर्म-7 जमा न हो सके और अवैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से न काटे जा सकें।इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation जमुरिया के बोगरा चटी इलाके में आग से कई दुकानें राख, भाजपा–टीएमसी आमने-सामने अतिरिक्त शुल्क वसूली के आरोप में बर्नपुर के महात्मा गांधी हाई स्कूल में उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों का विरोध प्रदर्शन