Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज बिनु श्रीवास्तव आसनसोल: आगामी 6 मार्च को होने वाले आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर कमेटी से जुड़े गुरचरण सिंह भरारा ने जीटी रोड स्थित पीसी चटर्जी मार्केट के एक निजी रिसोर्ट में प्रेस मीट कर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।उन्होंने बताया कि 26 तारीख को चुनाव की घोषणा की गई और 6 मार्च को मतदान की तिथि तय कर दी गई। उनका कहना है कि मात्र 10 दिनों में चुनाव की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से संपन्न करना संभव नहीं है।गुरचरण सिंह भरारा ने आरोप लगाया कि वर्तमान मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां हैं, जिससे मौजूदा कमेटी को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि धधका क्षेत्र से कुछ वैध मतदाता अपने नाम सूची में शामिल करवाने आए थे। उन्हें कमेटी के चेयरमैन अनिल सिंह गंभीर के पास भेजा गया, लेकिन उनके नाम जोड़ने के बजाय कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि वर्तमान मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराए गए तो वे चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे। उनका कहना है कि उन्हें हार-जीत से कोई सरोकार नहीं है, लेकिन चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए।इस मामले में उन्होंने लिखित शिकायत जिला शासक और पुलिस कमिश्नर को सौंपी है। साथ ही अमरजीत सिंह भरारा और अनिल सिंह गंभीर को स्पीड पोस्ट के माध्यम से शिकायत भेजी गई है। प्रशासन से शिकायत पत्र की प्राप्ति रसीद भी ली गई है। इस विषय में हमने अमरजीत सिंह भरारा से बात करने की प्रयास किया है पर उन्होंने अपनी कोई राय अभी जाहिर करने से मना किया। सही समय आने पर वे बोलेंगे। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation यूको बैंक एमएसएमई, एग्री व रिटेल कार्निवल से आसनसोल के उद्योग-व्यापार को मिली नई ऊर्जा আসানসোলের পুলিশ কমিশনার সুনীল কুমার চৌধুরীকে রাজ্য শৌর্য পদক দেওয়ার দাবি সমাজসেবী ফিরোজ খানের