0Shares

पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान पाण्डेशवर –: पाण्डेशवर के डालुरबांध 8 नंबर काॅलौनी में आवास के अंदर बिस्तर के बगल में फर्श पर बुलबुल देवी की शव खुन से लथपथ पड़ा हुआ पाये जाने से सनसनी फैल गई. गर्दन के बायीं ओर गलाकटा हुआ पाया गया साथ-हीं खून बह रहा था । पडोसियों के अनुसार बुलबुल देवी की हत्या उसकी दुसरी पति अशोक पासवान ने गला काटकर कर दिया और फरार हो गया।

घटना के संबंध में भाजपा मंडल 1 के अध्यक्ष बब्लू घोष ने बताया की हमे जो जानकारी है। बुलबुल देवी दलुरबांध कोलियरी में स्थायी मजदूर के रूप में काम करती थी। कुछ साल पहले उनकी पति का मृत्यु हो जाने के बाद बुलबुल देवी को वह नौकरी उनके पति की मृत्यु के कारण मिली थी। बुलबुल देवी ने अपने पति की मृत्यु के बाद ईसीएल की सेवा में आने के बाद अशोक पासवान नाम के व्यक्ति से शादी कर ली थी। जिससे उनका एक बच्चा भी है. अचानक बुलबुल देवी का रक्तरंजित शव उनके ईसीएल आवास में मिला. घटना के बाद से मृतिका के दूसरे पक्ष का पति अशोक पासवान फरार है। फिलहाल पुलिस अभी इसमें जानकारी जुटा रही है। उसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में कर आसनसोल जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *