0Shares

पब्लिक न्यूज मंथन पसवान पांडवेश्वर:– मंगलवार की रात जमीन गिरोह के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में जमकर बमबारी हुई कई वाहनों में तोड़फोड़ की गयी।

दुर्गापुर के लाउदोहा के आरती ग्राम भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और किसी तरह स्थिति को संभाला दुर्गापुर के आरती ग्राम में जमीन सिंडिकेट द्वारा रात भर बमबारी जारी रही कई कारों में तोड़फोड़ की गईं घटना को लेकर पुरे इलाके में काफी तनाव है

महिलाओं से छेड़छाड़ की गयी कई लोगों की पिटाई की गयी आरती ग्राम के एक तरफ अंडाल एयरपोर्ट से सटी जमीन और कई अन्य प्रमोटरों की जमीन है स्थानीय लोगों की शिकायत है कि इस जमीन पर सिंडिकेट द्वारा बड़े पैमाने पर लूटपाट की जा रही है

वही इस घटना को लेकर शेख रेजवल हक ने बताया कि यह सिंडिकेट के लोगों को एयरपोर्ट के कुछ कंपनियों से पैसा मिलता था जो कि ग्राम के लोगों ने बंद करवा दिया इसी को लेकर कल इन लोगों ने ग्राम में बमबाजी की है

आपको बता दे की सिंडिकेट के दो गुटों के बीच कल रात भी लड़ाई जारी रही और स्थिति तनाव पूर्ण रही सूचना पाकर लाउदोहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को संभाला अभी पूरे इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *