0Shares

पब्लिक न्यूज़ गुरमीत सिंह/ अमित कुमार गुप्ता जमुरिया :–राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर नॉर्थबुक कोलियरी के पास एक नाले के बगल में जंगल में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शव को देखा और जमुरिया थाने के श्रीपुर चौकी पुलिस को सूचना दी, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। इस घटना की खबर पाकर आसनसोल निगम के शिक्षा विभाग के एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई, लेकिन शव के बारे में कोई कुछ नहीं बता सका. स्थानीय क्षेत्र के निवासियों और एमएमआईसी का दावा है । कि किसी बेघर व्यक्ति के वहां गिर जाने से ऐसी घटना घटी होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस प्रशासन घटना की जांच करेगी और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी।

बहरहाल, राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक शख्स के पड़े होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। मौत की असली वजह जानने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है.। घटना स्थल पर जाने के बाद पता चला कि व्यक्ति का शव नार्थ बुक कोलियरी क्षेत्र से गुजरने वाले जल निकासी चैनल के बगल के जंगल में पड़ा था, लेकिन शव वहां कैसे आया,या उस व्यक्ति के किसी तरह गिर गया पानी में गिरने से उसकी मौत हुई वह एक रहस्य है ।इस संदर्भ में सुब्रत अधिकारी ने बताया कि उनको जानकारी मिली की एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है वह बाहर थे । घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर आ गए तो देखा की एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। पुलिस को सूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के असली वजह का पता पोस्ट मार्टम के बाद ही चलेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *