आज से शुरू हुई माध्यमिक परीक्षा 2026, पश्चिम बर्धमान से 30,497 परीक्षार्थी शामिल

पब्लिक न्यूज भरत पासवान पश्चिम बर्धमान के आसनसोल,
राज्य भर में आज सोमवार से माध्यमिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो गई। इस वर्ष की माध्यमिक परीक्षा 12 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी आवश्यक तैयारियाँ पहले ही पूरी कर ली गई हैं।
इस वर्ष पश्चिम बर्धमान जिले से कुल 30 हजार 497 परीक्षार्थी माध्यमिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें आसनसोल महकमा से 18 हजार 14 परीक्षार्थी तथा दुर्गापुर महकमा से 12 हजार 483 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
माध्यमिक परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर जिलाधिकारी एस. पोन्नाबलम ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। वहीं आसनसोल में महकमा स्तर पर महकमा शासक (सदर) विश्वजीत भट्टाचार्य ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर महकमा शासक ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित सभी संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

आज से शुरू हुई माध्यमिक परीक्षा 2026, पश्चिम बर्धमान से 30,497 परीक्षार्थी शामिल

पश्चिम बर्धमान के आसनसोल, पब्लिक न्यूज भरत पासवान
राज्य भर में आज सोमवार से माध्यमिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो गई। इस वर्ष की माध्यमिक परीक्षा 12 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी आवश्यक तैयारियाँ पहले ही पूरी कर ली गई हैं।
इस वर्ष पश्चिम बर्धमान जिले से कुल 30 हजार 497 परीक्षार्थी माध्यमिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें आसनसोल महकमा से 18 हजार 14 परीक्षार्थी तथा दुर्गापुर महकमा से 12 हजार 483 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
माध्यमिक परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर जिलाधिकारी एस. पोन्नाबलम ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। वहीं आसनसोल में महकमा स्तर पर महकमा शासक (सदर) विश्वजीत भट्टाचार्य ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर महकमा शासक ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित सभी संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

आसनसोल ईएसआई अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की दिशा में बड़ा कदम,ईएसआई डीजी आलोक सिंह के निरीक्षण के बाद 50 सीटों के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र जारी


पब्लिक न्यूज भरत पासवान पश्चिम बर्धमान – आसनसोल आज दिल्ली से आए ईएसआई के महानिदेशक (डीजी) आलोक सिंह ने आसनसोल स्थित ईएसआई अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यक दस्तावेजों और अनुमतियों को मंजूरी दी।
आधारपोल स्थित ईएसआई अस्पताल परिसर में प्राथमिक चरण में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए मेडिकल एसेंशियलिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की गाइडलाइन के अनुसार अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सक और आधारभूत संरचना उपलब्ध है, यह जानकारी मेडिकल एजुकेशन के निदेशक ने दी।
राज्य सरकार की अनुमति के बाद एनएमसी से अंतिम स्वीकृति मिलते ही मेडिकल छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। अस्पताल प्रबंधन को भरोसा है कि जल्द ही आसनसोल को अपना मेडिकल कॉलेज मिलेगा।
इस अवसर पर राज्य के श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में आसनसोलवासियों का एक और सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के मेडिकल एजुकेशन निदेशालय ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना की अनुमति दे दी है।
मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि ईएसआई अस्पताल परिसर में बने नए भवन में ही मेडिकल कॉलेज शुरू किया जाएगा। कोलकाता के जोगा ईएसआई मेडिकल कॉलेज से इसकी संरचना कुछ अलग होगी। जहां जोगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पूरी तरह केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय के अधीन है, वहीं आसनसोल का मेडिकल कॉलेज ईएसआईसी के नियंत्रण में रहेगा और इससे संबद्ध ईएसआई अस्पताल राज्य के श्रम विभाग के अंतर्गत ही संचालित होगा।
गौरतलब है कि आसनसोल ईएसआई अस्पताल के बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर लंबे समय से केंद्र और राज्य सरकार के बीच मतभेद रहे हैं। हालांकि, केंद्र की पहल और राज्य सरकार की त्वरित स्वीकृति के बाद अब मेडिकल कॉलेज की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है।

जामुड़िया में देर रात भीषण आग, 8–10 दुकानें जलकर राखराष्ट्रीय राजमार्ग किनारे आग से मचा हड़कंप, व्यापारी हुए बेघर

पब्लिक न्यूज भरत पासवान जामुड़िया। जामुड़िया शहर में एक बार फिर आगजनी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। शनिवार देर रात 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बोगड़ा चट्टी मोड़ इलाके में अचानक लगी भीषण आग में करीब 8 से 10 अस्थायी दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस घटना में स्थानीय दुकानदारों का भारी नुकसान हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 12 बजे 32 नंबर वार्ड से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक दुकान से आग की लपटें उठती देखी गईं। देखते ही देखते आग ने आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि पूरा इलाका कुछ ही देर में धुएं और लपटों से घिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही जामुड़िया थाना अंतर्गत श्रीपुर फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। बाद में दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग में दुकानों में रखा नकद पैसा, सामान और फर्नीचर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

SIR सुनवाई के लिए कांग्रेस पार्षद एस.एम. मुस्तफा को बुलावाबाजे-गाजे के साथ आसनसोल के सुनवाई केंद्र पहुँचे पार्षद

पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद एस.एम. मुस्तफा को SIR के तहत सुनवाई के लिए बुलाया गया है। इसी सिलसिले में आज वह अनोखे अंदाज़ में बाजे-गाजे के साथ आसनसोल स्थित एन.सी. लाहिड़ी हाई स्कूल के सुनवाई केंद्र पहुँचे।
इस दौरान खास बात यह रही कि कांग्रेस पार्षद एस.एम. मुस्तफा स्वयं बाजा बजाते हुए सुनवाई केंद्र में प्रवेश करते नजर आए। उनके इस अंदाज़ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और राजनीतिक हलकों में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई।
मीडिया से बातचीत में एस.एम. मुस्तफा ने कहा कि वह नगर निगम चुनाव जीतकर विधिवत पार्षद बने हैं, इसके बावजूद उन्हें SIR सुनवाई के लिए बुलाया जाना समझ से परे है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, तो फिर इस तरह की सुनवाई क्यों की जा रही है।
फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

आदिवासी महिला से उत्पीड़न और जमीन कब्जाने का आरोप बीजेपी नेता परगिरफ्तारी की मांग को लेकर आसनसोल उत्तर थाना में आदिवासी समुदाय का प्रदर्शन

पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल। एक आदिवासी महिला से उत्पीड़न और जमीन पर कब्जा करने का गंभीर आरोप बीजेपी नेता कृष्णा प्रसाद पर लगा है। इस घटना के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद श्याम सोरेन के नेतृत्व में आदिवासी समुदाय के लोग आसनसोल उत्तर थाना पहुँचे और जोरदार प्रदर्शन किया।
आरोप है कि आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत शालडांगा इलाके में बीजेपी नेता कृष्णा प्रसाद ने एक आदिवासी महिला के साथ मारपीट कर उसके जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की। पीड़िता द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किए जाने से नाराज़ लोगों ने थाना के सामने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान आदिवासी समुदाय की कई महिलाएं हाथों में पारंपरिक हथियार लेकर थाना के सामने उतरीं, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों की एक ही मांग है—बीजेपी नेता कृष्णा प्रसाद को अविलंब गिरफ्तार किया जाए।
वहीं दूसरी ओर, बीजेपी नेता कृष्णा प्रसाद ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि यह पूरा मामला तृणमूल कांग्रेस की साजिश है और उन्हें राजनीतिक रूप से फंसाने की कोशिश की जा रही
स्थिति को देखते हुए आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आसनसोल बीजेपी जिला कार्यालय में मारपीट का आरोपजिला संगठनात्मक सचिव अरिजीत राय के खिलाफ थाने में शिकायत

पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल। आसनसोल स्थित बीजेपी जिला कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्टी के भीतर ही मारपीट का गंभीर आरोप सामने आया। बीजेपी मंडल अध्यक्षों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप बीजेपी के जिला संगठनात्मक सचिव अरिजीत राय पर लगाया गया है।
आरोप है कि जिला कार्यालय में एक बैठक के दौरान अरिजीत राय ने मंडल अध्यक्षों पर हमला किया। शिकायत के अनुसार, उन्होंने बांस की लाठी और पंच का इस्तेमाल कर नेताओं की पिटाई की, जिससे कई लोग घायल हो गए।
घटना के बाद बीजेपी मंडल सचिव की ओर से आसनसोल उत्तर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में अरिजीत राय के खिलाफ शारीरिक हमला और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं।
यह पूरी घटना आसनसोल के बीजेपी जिला कार्यालय के भीतर हुई बताई जा रही है, जिससे पार्टी के अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर तीखी चर्चा शुरू हो गई है।
फिलहाल इस मामले पर बीजेपी जिला नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस ट्रस्ट की ओर से रोड रेस का आयोजन13 राज्यों के महिला-पुरुष धावकों ने लिया हिस्सा

पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल। नेताजी सुभाषचंद्र बोस एजुकेशनल, कल्चरल एंड स्पोर्ट्स वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से एक भव्य रोड रेस का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रोड रेस में महिलाओं के लिए ढाई किलोमीटर और पुरुषों के लिए पांच किलोमीटर की दूरी निर्धारित की गई थी। इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कुल 13 राज्यों से आए धावकों ने हिस्सा लिया, जिससे आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिली।
टीएमसी काउंसिलर अशोक रौद्र के नेतृत्व में इस रोड रेस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों से लगातार इस रोड रेस का आयोजन किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को खेलों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।
रोड रेस को लेकर प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया। सफल आयोजन को लेकर आयोजकों और स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया।

टीएमसी छात्र परिषद की ओर से महिशीला में रक्तदान शिविरयुवा नेता शुभम राय के नेतृत्व में 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

पब्लिक न्यूज आसनसोल।तृणमूल छात्र परिषद के युवा नेता शुभम राय के नेतृत्व में आज महिशीला बॉयज स्कूल मैदान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
कार्यक्रम में टीएमसी पार्षद अशोक रूद्र, गुरमीत सिंह, रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर सहित कई विशिष्ट लोग उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर शुभम राय ने कहा कि हर साल फरवरी महीने में नियमित रूप से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि आज के इस रक्तदान शिविर के माध्यम से वे अपने उन दिवंगत साथियों को याद कर रहे हैं, जो हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते थे।
शुभम राय ने कहा कि उनके साथियों की स्मृति में इस रक्तदान शिविर को आगे भी निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की कमी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष के रक्तदान शिविर से लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और युवाओं में काफी उत्साह देखा गया।

समाजसेवी अली हुसैन की अनोखी पहल माँ के जन्मदिन पर 300 जरूरतमंदों को कंबल व मिठाई वितरण किया


पब्लिक न्यूज आसनसोल – मानवता और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए आसनसोल शिल्पाँचल के समाजसेवी अली हुसैन ने अपनी माँ के जन्मदिन को खास अंदाज़ में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने आसनसोल और रानीगंज के सड़क किनारे तथा रेलवे स्टेशन परिसर में रह रहे गरीब, असहाय और वृद्ध लोगों के बीच लगभग 300 कंबलों का वितरण कराया। खास बात यह रही कि कंबल उनकी माँ समीना खातून के हाथों से वितरित किए गए, जिससे यह आयोजन भावनात्मक रूप से और भी विशेष बन गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को कंबलों के साथ मिठाई भी भेंट की गई, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। ठंड के मौसम में यह पहल राहत भरी साबित हुई। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस कार्य की जमकर सराहना की है। इस मौके पर अली हुसैन ने कहा कि उन्होंने अपनी माँ समीना खातून के जन्मदिन को यादगार बनाने और समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया था क्युकी उन्होंने अपने बचपन को अभाव मे बिताया था और गरीबी को उन्होंने बहुत करीब से देखा है इसलिए वो अपना हर खुशी का अवसर ऐसे जरुरत मंद लोगो के साथ बिताते है और वो आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने की बात कही और इस दौरान उन्होंने कोई भी व्यक्ति जिसे कोई भी जरुरत हो वो हमेशा उनलोगो के साथ खड़े रहेंगे।