0Shares


पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : आज आसनसोल के पोलो ग्राउंड में श्रीमा पॉली पैक की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक फाइनल मैच में मनोहर बहाल फैक्ट्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल की और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। अंततः मनोहर बहाल की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।
इस अवसर पर श्रीमा पॉली पैक कंपनी के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने फाइनल मुकाबले का आनंद लिया और विजेता टीम को बधाई दी।
गुरदास चटर्जी ने कहा कि पूरी प्रतियोगिता बेहद प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में खेली गई और सभी टीमों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया। उन्होंने आयोजकों की भी सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है और खेल भावना को प्रोत्साहन मिलता है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *