Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज़ अमित कुमार गुप्ता आसनसोल:– आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में आज आसनसोल दक्षिण थाने की तरफ से आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत 124 पंजीकृत पूजा कमेटी को दुर्गा पूजा आयोजन के लिए राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान का चेक प्रदान किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी सेंट्रल ध्रुव दास एसीपी आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू तथा आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा कमेटी के प्रतिनिधि उपस्थित थे । यहां पर राज्य सरकार द्वारा दुर्गा पूजा आयोजन के लिए दिए जाने वाले अनुदान का चेक प्रदान किया गया। इसके साथ ही दुर्गा पूजा आयोजन से जुड़े कुछ सरकारी दिशा निर्देशों के बारे में सभी पूजा कमेटी के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई इस बारे में गुरदास चटर्जी ने कहा कि दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए आसनसोल नगर निगम की तरफ से विभिन्न तैयारीयां की जा रही हैं इस बार रात 3:00 बजे मां का डोला आएगा इसलिए सभी घाटों पर लाइट की व्यवस्था की जाएगी इसके साथ ही दुर्गा पूजा आयोजन से जुड़े सभी तैयारियां नगर निगम की तरफ से की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों को खोदा गया है । नगर निगम की तरफ से दुर्गा पूजा से पहले उन सड़कों के अस्थाई रूप से मरम्मत की जाएगी जिससे कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो वही पुलिस प्रशासन की तरफ से भी सभी पूजा कमेटीयों के प्रतिनिधियों को दुर्गा पूजा के आयोजन से जुड़े दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई और उन दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation ভগৎ সিং মোড়ের সৌন্দর্যকরনের পরিদর্শনে মেয়র, চেয়ারম্যান ও ডেপুটি মেয়র। সংগঠনের ৪১তম প্রতিষ্ঠা দিবসকে কেন্দ্র করে ওয়েষ্ট বেঙ্গল মেডিক্যাল এ্যান্ড সেলস্ রিপ্রেজেন্টেটিভস্ ইউনিয়নের পশ্চিম বর্ধমান জেলা কমিটির উদ্যোগে রক্তদান শিবির