0Shares

पब्लिक न्यूज आसनसोल:– आसनसोल नगर निगम में आज वेंडिंग और नॉन वेंडिंग जोन की बैठक हुई इस बैठक में फैसला लिया गया की जो वेंडर है उनको इस तरह से बैठाया जाएगा ताकि उनके व्यापार पर भी कोई असुविधा न हो और लोगों को यातायात में भी कोई समस्या ना हो इस बारे में बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी ने बताया कि आज नगर निगम की तरफ से वेंडिंग और नॉन वेंडिंग जोन की बैठक हुई इसके तहत यह तय किया गया कि जो पहले से वेंडर बैठे हुए हैं उनको इस तरह से बैठाया जाएगा ताकि उनके व्यापार पर भी कोई प्रतिकूल असर न पड़े और यातायात में भी कोई समस्या ना हो उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के सभी बोरो क्षेत्र में यह अभियान चलाया जाएगा। राजेश तिवारी ने बताया कि आसनसोल बाजार का इलाका उनके बोरो क्षेत्र में आता है इसलिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि यहां पर दुकानदारों कुछ इस तरह से बैठाया जाए कि उनके व्यापार पर भी प्रतिकूल असर न पड़े और यातायात पर भी असर न पड़े उन्होंने कहा कि जो वेंडर है उनको ही बैठाया जाएगा नए कैसे वेंडर को बैठने नहीं दिया जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *