Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल:– राष्ट्रीय बिहारी समाज पश्चिम एवं पूर्व बर्धमान के अध्यक्ष शम्भू नाथ झा के विशेष अनुरोध पर पहली बार आसनसोल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी छठ पूजा की वर्चुअल उद्घाटन करेंगी । उद्घाटन समारोह राम गुलाम सिंह तालाब सिलीकेट फैक्ट्री रोड़ मुर्गाशाल में 7 तारीख के शाम 4 बजे होने जा रहा है । प्रशासन के तरफ से सारी तैयारियां आरंभ कर दी गई है । नगर निगम के तरफ से युद्ध स्तर पर सफाई का काम चल रहा है । शम्भू नाथ झा ने कहा ये आसनसोल वासियों के लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री खुद हमारे छठ पूजा की वर्चुअल उद्घाटन कर रहीं हैं। राजनैतिक एवं प्रशासन के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगें ।सभी से अनुरोध है राम गुलाम सिंह तालाब आकर इस उद्घाटन समारोह में सामिल हों । Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation आसनसोल नगर निगम में आज वेंडिंग और नॉन वेंडिंग जोन की बैठक हुई इस बैठक में फैसला लिया गया ফুটপাতের হকারদের পুনর্বাসন নিয়ে বৈঠক আসানসোল পৌরনিগমে