Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares आसनसोल निवासी परिवार ने प्रशासन से लगाई न्याय और सुरक्षा की गुहार, आरोप—जमीन बंटवारे से इनकार के बाद बिगड़ी तबीयतपब्लिक न्यूज आसनसोल:- आसनसोल के बेलडंगाल इलाके की रहने वाली सुशीला देवी ने अपने देवर बृज बिहारी पाठक पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की मांग की है। उनका आरोप है कि पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद और मानसिक प्रताड़ना के कारण उनके पति स्वर्गीय अवध बिहारी पाठक की मौत हो गई।सुशीला देवी ने बताया कि उनके पति बिहार के बक्सर जिले के भरखर गांव के मूल निवासी थे और लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे। उनका इलाज आसनसोल के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टरों ने उन्हें तनाव से दूर रहने की सलाह दी थी। बेहतर इलाज के लिए धन की आवश्यकता होने के कारण वे बिहार स्थित अपनी पुश्तैनी जमीन बेचना चाहते थे।उनके अनुसार, इस संबंध में अवध बिहारी पाठक ने अपने छोटे भाई बृज बिहारी पाठक से जमीन के बंटवारे की बात की। प्रारंभिक सहमति बनने के बाद पूरा परिवार बिहार पहुंचा, लेकिन तय तिथि पर बृज बिहारी पाठक नहीं पहुंचे। परिवार ने करीब नौ दिनों तक उनका इंतजार किया। बाद में उन्होंने कथित तौर पर परिवार के सामने बंटवारे और जमीन बिक्री की प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन दिया।सुशीला देवी का कहना है कि इस आश्वासन के बाद परिवार के अन्य सदस्य आसनसोल लौट आए, जबकि वे और उनके पति गांव में ही रुके। उनका आरोप है कि बाद में बृज बिहारी पाठक अपने वादे से मुकर गए और स्पष्ट कह दिया कि न तो जमीन का बंटवारा होगा और न ही उसे बेचा जाएगा। इससे उनके पति गहरे मानसिक तनाव में आ गए।सुशीला देवी का यह भी आरोप है कि इस दौरान बृज बिहारी पाठक ने अपने बड़े भाई के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे उन्हें गहरा सदमा लगा और वे गिर पड़े। इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनका आरोप है कि समय पर उचित चिकित्सा सहायता नहीं मिलने के कारण उनके पति की मौत हो गई।घटना के बाद सुशीला देवी और उनकी बेटी लवली पाठक ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, परिवार की सुरक्षा और न्याय की मांग की है।नोट: यह समाचार मृतक की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। जांच के बाद ही तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation আসানসোলের রাজনীতিতে নতুন জল্পনা, বিরোধী দলনেতা ঋতব্রত বন্দ্যোপাধ্যায়ের সঙ্গে সাক্ষাৎ মেয়র বিধান উপাধ্যায় रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर की इंस्टॉलेशन सेरेमनी संपन्न, दीपक रुद्र बने नए अध्यक्ष