Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares ओडिशा के बालासोर में देर रात वारदात, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिसपब्लिक न्यूज बालासोर सरफराज अंसारी: ओडिशा के बालासोर जिले के बस्ता क्षेत्र स्थित दराड़ा के एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात हथियार के बल पर लूट की वारदात सामने आई। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को बंदूक दिखाकर धमकाया और काउंटर में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि दो युवक मोटरसाइकिल से पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी को हथियार दिखाकर डराया।हथियार देखकर कर्मचारी घबरा गया और अपनी जान बचाने के लिए वहां से हट गया। इसके बाद बदमाश काउंटर में रखी नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश जारी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation सरकारी क्वार्टर में थाना प्रभारी मृत मिलीं, पुलिस विभाग में शोक; जांच शुरू समुद्री कटाव का कहर: देखते ही देखते समुद्र में समाया पक्का मकान, वायरल हुआ वीडियो