Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares ICSC चेयरमैन बोले— रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और उद्योग को मिलेगा बढ़ावाPublic Newz आसनसोल: इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन फिरोज खान (FK) ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए इसे राज्य के विकास, रोजगार, सामाजिक कल्याण और आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया संतुलित एवं जनहितैषी बजट बताया।उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, मजदूरों, किसानों, व्यापारियों और समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है। एक लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा, महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को 38 प्रतिशत तक बढ़ाने तथा आंगनवाड़ी, आशा कर्मियों और पैरा-टीचर्स के मानदेय में वृद्धि जैसे फैसलों से लाखों परिवारों को लाभ मिलेगा।फिरोज खान ने कहा कि महिलाओं के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, गिग वर्कर्स और प्रवासी मजदूरों के लिए की गई घोषणाएं सरकार की समावेशी सोच को दर्शाती हैं। इससे समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को मजबूती मिलेगी।उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नए विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की योजनाएं राज्य के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल, सड़क, पुल और परिवहन परियोजनाओं के लिए किए गए प्रावधान राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगे। कल्याणी में प्रस्तावित नए एयरपोर्ट, चिंगड़ीघाटा–न्यू टाउन एलिवेटेड कॉरिडोर और नए पुलों के निर्माण जैसी परियोजनाएं लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति देंगी।फिरोज खान ने सिलिगुड़ी में आईटी पार्क, दुर्गापुर में सेमीकंडक्टर यूनिट और औद्योगिक विकास से जुड़ी अन्य घोषणाओं का स्वागत करते हुए कहा कि इससे राज्य में निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।उन्होंने कहा कि यह बजट केवल कोलकाता तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तर बंगाल और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी समान प्राथमिकता देता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, परिवहन, एयरपोर्ट, मेट्रो, आईटी, कृषि और बुनियादी ढांचे सहित लगभग सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को इसमें शामिल किया गया है।अंत में फिरोज खान (FK) ने पश्चिम बंगाल सरकार और वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता को इस विकासोन्मुख एवं दूरदर्शी बजट के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि बजट में घोषित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य के विकास को नई गति मिलेगी और समाज के सभी वर्गों को इसका लाभ प्राप्त होगा। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation পশ্চিমবঙ্গের ২০২৬ সালের বাজেটকে স্বাগত জানালেন ফিরোজ খান (এফকে)