0Shares

पब्लिक न्यूज आसनसोल :-पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के सुदूरवर्ती तिलुरी गांव में हमारा संकल्प ने अपने 54वें “शिक्षा में सहयोग” केन्द्र का शुभारम्भ किया। शिक्षा के माध्यम से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से 06 जून 2026 को इस नए केन्द्र की शुरुआत की गई।
लगातार हो रही बारिश के बावजूद टीम का उत्साह और समर्पण देखने लायक था। इस नए शिक्षा केन्द्र का उद्घाटन श्री अजय कुमार सिंह, संस्थापक – हमारा संकल्प एवं क्षेत्रीय आयुक्त-I, CMPFO, के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती मुनमुन राय, श्रीमती ज्योति बाला, श्रीमती मौमिता चौधरी, श्रीमती ललिता प्रसाद, श्री कृष्ण प्रताप सिंह, श्री दीपेन, श्री अरिजीत डिबार तथा श्री कृष्ण नंद उपस्थित रहे और ग्रामीण बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की।

यह नया केन्द्र तिलुरी एवं आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सहायता उपलब्ध कराएगा। संस्था का मानना है कि शिक्षा ही बच्चों को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
इस मौके पर श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि “हमारा संकल्प का उद्देश्य केवल शिक्षण केन्द्र खोलना नहीं, बल्कि ऐसे अवसर उपलब्ध कराना है, जिनसे हर बच्चा अपने सपनों को साकार कर सके।”
54वें केन्द्र के शुभारम्भ के साथ हमारा संकल्प ने हजारों बच्चों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
संस्था का स्पष्ट विज़न है — “हर बच्चे तक शिक्षा, हर सपने को अवसर।”

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *