0Shares

पब्लिक न्यूज आसनसोल: आज आसनसोल दक्षिण विधानसभा के वार्ड संख्या 81 स्थित लोकनाथ मंदिर के समीप लोकनाथ पार्क परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 31 फल एवं फूलों के पौधे लगाए गए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद उपस्थित बच्चों सहित सभी लोगों के बीच चॉकलेट वितरित की गई। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को हरियाली संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।
इस कार्यक्रम में पौधों की व्यवस्था कर सहयोग प्रदान किया Burnpur Sankalpa Welfare Foundation ने।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा समिति के विशेष सदस्य एवं आसनसोल जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष Bappa Chatterjee, वरिष्ठ नेता Sadhan Chakraborty, शक्ति केंद्र प्रमुख Deepa Ghosh, बूथ अध्यक्ष Jeet Aich सहित पूर्णिमा दास, कृष्ण वर्मा, राजू सिंह, रितेश पांडे, दीपंकर बनर्जी, गणेश माड्डी तथा पुरनाहाट न्यू पल्ली के अनेक निवासी उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *